
सूरजपुर/रामानुजनगर :– 2 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे रामानुजनगर के नारायणपुर में छापा पड़ा, लोगों का भीड़ जमाउड़ा हो गया आखिर बात क्या है, कौन है किस विभाग के हैं और क्यों छापा पड़ा तरह तरह की लोगों में बातें होने लगी..
दरअसल पता चला रामानुजनगर नारायणपुर के एक निवासी द्वारा अवैध रूप से गांजा का पौधा लगाया गया है जिसकी ऊंचाई लगभग 4 से 6 फीट ऊंची है, इस बात की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारी को हो गया और छापा भी पड़ा, लेकिन कार्यवाही सिर्फ 1 घंटे के अंदर ही खतम कर दिया गया।
लोगों का कहना है दो बोरी भर कर अधिकारियों द्वारा ले जाया गया, उसमें क्या था किसी को कुछ पता नहीं चला।
सूत्रों की माने तो – आबकारी विभाग द्वारा छापा मारा गया है, कुछ लोगों को पता भी था कि यहां गांजा का पौधा लगा हुआ है और शायद उन्हीं में से किसी ने संबंधित अधिकारी को जानकारी दे दिया, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा लाखों का लेन देन कर मामला सलटा दिया गया, किसी प्रकार का कोई कार्यवाही सामने क्यों नहीं आया, विश्वशनीय सूत्र का कहना है नारायणपुर का एक निवासी इन सब कार्यवाही का वीडियो भी बना लिया था, जिसे आबकारी विभाग के टीम द्वारा धमका चमका के डिलीट करा दिया गया।
पूरे मामले को पता करना चाहे तो अधिकारी द्वारा जानकारी नहीं मिला।
सवाल–
वीडियो में दिख रहा विभागीय वाहन खड़ा है क्यों…
अगर ऐसा कुछ नहीं तो रिश्तेदार थे वहां घूमने गए थे?
किस कारण 1 घंटे तक रुके, वहां क्या मामला था जो किसी को बताया भी नहीं गया।
इतनी बड़ी बात किसी के सामने नहीं आया वीडियो में देखा जा सकता है विभागीय गाड़ी वहां पर मौजूद है, बहुत जल्द खुलासा हो होगा, हम और हमारे सूत्र इस मामले को उजागर करेंगे, आने वाला ख़बर सारे सबूतों के साथ पेस किया जाएगा बहुत जल्द…





