छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय के साथ, प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में हुवे सम्मिलित

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का रायपुर प्रवास*     

महिला और बाल विकास के क्षेत्र में योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

बालिका गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण…

रायपुर :– भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर आज एकदिवसीय रायपुर प्रवास पर रहीं। उनके इस दौरे में छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष सहभागिता रही। प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती ठाकुर ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए राज्य में महिला और बाल कल्याण के कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया।    रायपुर स्थित पहुना भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और राज्य मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के बीच सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित योजनाओं, खासकर महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा, और पोषण अभियान की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।    इसके उपरांत, मंत्री द्वय ने मौलश्री विहार जाकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।     केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह एवं शासकीय नारी निकेतन का निरीक्षण भी किया। राज्य मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से संवाद कर उनके रहन-सहन, सुरक्षा, और सुविधाओं की जानकारी ली तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!