छत्तीसगढ़सूरजपुर

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौटा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर खरा उतरा

Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर:– केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूरजपुर जिले के आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौटा को विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा ने समस्त टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र मिलना गौरव की बात है। इसका उद्देश्य अस्पतालों कि सुविधाओं को सुदृढ़ कर आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौटा में,,

    ओ पी डी, मेडिसिन कक्ष, लैब, आई पी डी, टीकाकरण, प्रसव, इत्यादि समस्त सेवाएं व्यवस्थित रुप से संचालित हैं। जिसके कारण केंद्रीय टीम द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जावेद खान ने इस उपलब्धि के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह, ज़िले की टीम, ब्लॉक की टीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौटा की समस्त टीम को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिल्ली की टीम में डॉ बृजराज एवं डॉ अचला द्वारा दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर को संस्था के समस्त 6 विभागों का विभिन्न बिंदुओं पर गहन निरीक्षण किया गया था एवं विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई थी। उक्त मूल्यांकन के आधार पर 81.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस तरह NQAS सर्टिफाइड जिले का तीसरा अस्पताल बन गया है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights