छत्तीसगढ़सूरजपुर

PPL•7 क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बना बड़कापारा 11 की टीम..

Spread the love

सूरजपुर:– विगत 2 माह से चल रहे ppl -7 का फाइनल मैच बड़कापारा ११ एवं कसकेला ११ के मध्य खेला गया जिसमें बड़कापारा ११ के टीम ने १२ ओवर में १२५ रन बनाए वही कसकेला ११ की टीम लक्ष्य का पीछे करती हुए सिर्फ ९८ रन ही बना सकी इस प्रकाश बड़कापारा ११ ने २७ रन से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की। बड़कापारा ११ ppl के ७ सीजन में ४ थी ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच मुख्य अतिथि के रूप में के डी हॉस्पिटल अंबिकापुर के चेयरमेन सुशील मिश्रा जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी नगर पालिका सूरजपुर के पार्षद आनंद सोनी उपस्थित रहे। बड़कापारा ११ के ऑनर आशीष साहू एवं कैप्टन निशांत सिंह उर्फ चिंटू को प्रथम पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं ५१ हजार रुपए कमेटी की ओर से प्रदान किया गया।

    फाइनल मैच में बड़कापारा ११ के आशीष मिश्रा को उनके शानदार ३२ बॉल पर ७६ रन जिसमें ८ गगनचुंबी छक्के शामिल के लिया मेन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights