छत्तीसगढ़सूरजपुर

पुलिस की छापेमारी, भय से युवक गिरा कुएं में हुई मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया थाने में तोड़फोड़

Spread the love

दिवाली के त्यौहार में छाया मातम का माहौल, जुआ का खेल बना मौत का कारण…

क्या जयनगर की पुलिस, अपराध सुधारने का नया तरीका अपनाया, या फिर था कोई लोभ?…

सूरजपुर/जयनगर :– सूरजपुर जिले में दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील। जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की जुआ ठिकाने पर छापेमारी के दौरान एक युवक भय से भागने लगा और कुएं में गिर गया जिससे युवक की उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर हंगामा मचा दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण जयनगर थाना पहुंचे और देखते ही देखते जयनगर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन में दिक्कतें आना शुरू हो गया।

जुआ खेलने वाले आरोपी के परिजन ने मांग की कि जल्द से जल्द कुएं से युवक का शव निकाला जाए। पुलिस ने कुछ घंटों तक युवक के शव को कुएं से निकालने की कोशिश नहीं की।

आरोपी युवक के परिजन का कहना है कि वो अपने घर का इकलौता लड़का था। परिजन ने जयनगर के एक स्टाफ पर मुखबिरी का आरोप भी लगाया। लोगों और पुलिस के बीच में झड़प भी हुई।     घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी, पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने के लिए बातचीत करने की कोशिश में लगे रहे ताकि बिगड़ते माहौल को शांत कराया जा सके। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

सवाल…

क्या जुआ खेलना इतना बड़ा अपराध था कि आरोपी युवक को पकड़ने में पुलिस अंधेरे में जी जान लगा दी, या कोई लोभ, क्या जिससे आरोपी युवक खौफ में आकर अंधाधुंध भागने लगा और कुएं में गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई…

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights