सूरजपुर

दुकान से धान चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

*सूरजपुर।* दिनांक 20.12.23 को ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी सुदामा गिरी ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 दिसम्बर की रात्रि में मानपुर स्थित अपने किराना दुकान बंद करके अपने घर चला गया था सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के कराकट शीट टूटा था अंदर जाकर देखा तो 40 बोरी धान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
चौकी खड़गवां की पुलिस ने अज्ञात चोर की पतासाजी गहनता से करने के दौरान मुखबीर की सूचना पर नारद सिंह पिता संग्राम सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम मानपुर को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी अजीत गुप्ता पिता शिवकुमार गुप्ता उम्र 26 वर्ष के साथ मिलकर धान चोरी कर पिकअप वाहन में लोड़ कर ले गए और अपने हिस्से की धान से 15 हजार रूपये का नया मोबाईल खरीदी किया है। जिसके बाद पुलिस ने अजीत गुप्ता को दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 20 बोरी धान, मोबाईल, पिकअप वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक मनोज राय, अनिल एक्का व राकेश सिदार सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights