
अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत तृतीय चरण के प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को होलीक्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर में अंबिकापुर विधानसभा एवं रिजर्व मतदान दलों के सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों को ईडीसी का वितरण भी किया।





