छत्तीसगढ़सूरजपुर

शिक्षकों के आनलाईन Attendance App पर विभिन्न बिंदुओं पर आपत्ति एवं मांग–सर्व शिक्षक संघ

Spread the love

सूरजपुर :– सर्व शिक्षक संघ सूरजपुर जिला प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षकों के आनलाईन VSK Attendance App पर विभिन्न बिंदुओं पर आपत्ति एवं मांग, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर महोदय के समक्ष रखते हुए App में शिक्षकों के डाटा लीक होने एवं आर्थिक नुकसान होने की संभावना से अवगत कराया गया।       इसके साथ ही विभिन्न परीक्षाओं के अनुमति आदेश जारी करने के निवेदन के साथ ही वर्तमान में जारी सहायक शिक्षकों के वरिष्ठता सूची प्रकाशित हुई है जिसमें पूर्व में कराए गए स्थानांतरण से वरिष्ठता नुकसान होने के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के संदर्भ से वरिष्ठता की गणना नियुक्ति तिथि से करते हुए पुनः वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने का निवेदन DEO महोदय के समक्ष रखा गया। सर्व शिक्षक संघ जिला सूरजपुर के प्रतिनिधिमंडल में श्री गोपाल विश्वकर्मा- जिला अध्यक्ष सूरजपुर एवं सरगुजा संभाग प्रभारी, श्री आशीष पाण्डेय – कार्यकारी जिला अध्यक्ष, श्री रामनन्दे साहू – जिला सचिव, श्री मधुसूदन गुप्ता – जिला महासचिव, श्री अंकुश कुमार – जिला संयुक्त सचिव एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights