छत्तीसगढ़सूरजपुर

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की दमखम के साथ निकली नामांकन रैली..

Spread the love

सूरजपुर :– आज नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की कलेक्ट्रेट में लगा तांता, जहां भाजपा के प्रत्याशीयों ने नगाड़ा के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन की प्रक्रिया पूरा किया तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने सादगी के साथ नामांकन भरा।

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए देवंती साहू और कांग्रेस के ओर से कुसुमलता राजवाड़े ने नामांकन भर जीत की दावेदारी की। वार्ड पार्षदों की बात करें तो इस बार बहुत कुछ उलट फेर देखने को मिल सकता है क्यों कि 18 वार्डों में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा काफी निर्दलीय भी शामिल हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टी से टिकट की फरियाद लगाए कुछ कार्यकर्ता पार्टी से खफा नजर आरहे जिसका दुष्परिणाम दोनों ही पार्टी को हो सकता है, कुछ पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर जीत की आशाएं लिए निर्दलीय पार्षद पद के लिए नामांकन भरे हैं। अब इसका फैसला तो जनता के हाथ में है जो आने वाला समय ही बताएगा किसके सर जीत की सजती है ताज।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights