
सूरजपुर:– आज जहां पुरे देश में नवरात्रि की धुम मची है, वही भक्तगण माता की भक्ति में रमे नजर आ रहे हैं,,पुरे भारत में भक्तिमय महौल निर्मित है,,वही जिले के चन्दरपुर (ढुंढरा) गांव भी इससे अछुता नही है,,
आप को बता दे की चंदरपुर गांव एक आदिवासी बाहुल्य गांव है, जहां विगत छ,सात वर्षों से मां दुर्गा की आराधना भक्ति भाव के साथ की जा रही है,,ज़हां भक्तों के द्वारा जगराता सहित गरबा नृत्य व नाटकीय कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन भी किया जा रहा है,, वही यहां प्रतिवर्ष भक्तों की श्रद्धा बढ़ती जा रही है,,





