छत्तीसगढ़सूरजपुर

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया शुभारंभ

Spread the love

सूरजपुर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में सम्पन्न हुआ। जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को एलवेण्डाजोल की गोली खिलायी गई व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं सुझाव प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह, उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजय मरकाम, वि.खं. शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप चन्द्राकर, स्वास्थ्य विभाग की टीम, कन्या शाला प्राचार्या श्रीमती अन्नू काण्डे व सेजेस नवापारा के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights