गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर जिले में एक माह में 1.58 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर विगत 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। 30 नवंबर की स्थिति में 1 लाख 58 हजार 297 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान उपार्जन के लिए 20 केंद्र बनाए गए है।
जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 19 हजार 46 क्विंटल, लालपुर में 17 हजार 167 क्विंटल, मेढुका में 15 हजार 267 क्विंटल, पेंड्रा में 15 हजार 097 क्विंटल, मरवाही में 10 हजार 842 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 10 हजार 282 क्विंटल, भर्रीडांड में 9 हजार 881 क्विंटल, गौरेला में 8 हजार 782 क्विंटल, खोडरी में 8 हजार 056 क्विंटल, सिवनी में 7 हजार 877 क्विंटल, लरकेनी में 7 हजार 550 क्विंटल, देवरीकला में 7 हजार 174 क्विंटल, तरईगांव में 6 हजार 499 क्विंटल, बंसीताल में 3 हजार 670 क्विंटल, परासी में 3 हजार 178 क्विंटल, निमधा में 2 हजार 590 क्विंटल, तेंदुमूंडा 2 हजार 571 क्विंटल, कोडगार में 1 हजार 24 क्विंटल, बस्ती में 834 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र जोगीसार में 512 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights