छत्तीसगढ़सूरजपुर

02 दिसंबर को मतगणना स्थल पर होगी मॉक ड्रिल

Spread the love

सूरजपुर  मतगणना तिथि 03 दिसंबर के लिये प्रशासन अमला तैयार है। आज 01 दिसंबर को मतगणना प्रशिक्षण के दोनो चरण का समापन हो गया है। जिसके पश्चात 02 दिसंबर को वास्तविक  परिदृश्य से  मतगणना ड्यूटी में लगाए गये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अवगत हो सके इसके लिए मतगणना स्थल आईटीआई भवन पर्री में मॉक ड्रिल रखी गई है। जिससे मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व ही अभ्यस्त होकर मतगणना तिथि के लिए तैयार रहेगें।
    इसके साथ ही मतगणना स्थल पर वाहनों के पार्किंग का व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना स्थल से संबंधित अन्य मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कर लिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights