छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायीत सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु पुनः लिखा स्मरण पत्र गठित की स्पेशल जांच टिम

Spread the love

भाजपा की सरकार में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी– मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…

रायपुर :– बीते दिनो छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर समाचार पत्र मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही सामग्री की गुणवत्ताविहीन हैं, मामला सामने आते ही 7 मई को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभाग के सचिव को इस मामले में तत्काल जांच कर रिपोर्ट पेश करने पत्र लिखा था,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी त्वरित जांच कर अवगत कराए,

मामले की गंभीरता देखते गठित की गई जांच टीम

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले की गंभीरता समझते हुए जांच के लिए पत्र लिखने के बाद पुनः विभाग को स्मरण पत्र लिखा ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर विभाग के संचालक ने एक बड़ी जांच टीम गठित की जिससे जांच निष्पक्ष हो सके इस जांच टीम में संयुक्त संचालक वित्त महिला एवं बाल विकास ,अध्यक्ष प्रबंध संचालक, सीएसआईडीसी द्वारा नामित प्रतिनिधि सदस्य ,प्राचार्य गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), रायपुर द्वारा नामित तकनीकी विशेषज्ञ संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी सदस्य ,सहायक संचालक आईसीडीएस संयोजक, आईआर क्लास सिस्टम एंड सॉल्यूशन प्रा. लि. एवं एसजीएस इंडिया प्रा. लि. से नामित तकनीकी सदस्य की विशेष टीम द्वारा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर और सरगुजा जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित सामग्री में लगे आरोप की जांच करेगी आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही सामग्रियों की भौतिक जांच यानी जो सामग्री मौके पर दी जा रही है, वो वजन, पैकेजिंग, और उपयोग के लायक है या नहीं इसकी बारीकी से जांच होगी। इसके साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेकर छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट भी कराए जाएंगे।

15 दिन में मंत्री ने मांगी प्राथमिक रिपोर्ट

मंत्री राजवाड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच टीम को 15 दिनों के भीतर जांच कर प्राथमिक रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर लगे आरोप की सत्यता सामने आयेगी और अगर दोषी मिले तो दोषियों पर कार्रवाई भी किया जाएगी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का साफतौर पर कहा कि यह विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार है और सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और भाजपा की सरकार में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी दोषी चाहे जो भी हो प्रमाणित होने पर निश्चित रूप से उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी विष्णु देव साय की सरकार जनता की सेवा के लिए है और सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights