छत्तीसगढ़सूरजपुर

भटगांव में मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम जिले के युवाओं को देगी नई दिशा

Spread the love

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का होगा आयोजन….

नितिन विजय (एन वी सर) जिले के युवाओं को देंगे मार्गदर्शन

 

सूरजपुर :– महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के पहल पर जिले के हजारों विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र मुहैया कराने के लिए नितिन विजय (एन वी सर – मोशन कोंचिग सेंटर कोटा के संस्थापक व सीईओ ) कल 31 जनवरी को सूरजपुर जिले के स्टेडियम ग्राउंड भटगांव में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।       इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम में तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धा के महौल और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समय प्रबंधक जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ के निर्देश व मार्गदर्शन में कपिध्वज करियर गइडेंस कार्यक्रम की तैयारियां स्टेडियम ग्राउंड में पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम शुरू होने का संभावित समय 01ः00 बजे (दोपहर) है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा युवा कार्यक्रम से जुड़े और एन वी सर के कुशल मार्गदर्शन में अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights