छत्तीसगढ़सूरजपुर

राजनीतिक दलों की कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक हुई संपन्न,फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

Spread the love

सूरजपुर  कलेक्ट सभा कक्ष में आज फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आहर्ता 01 अक्टूबर के संदर्भ में 04 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष या प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा उपस्थित सदस्यों को जिला सूरजपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र, मतदाता, दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता इसके साथ ही ई पी रेशियो एवं लिंग अनुपात की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें प्रचार प्रसार व आदर्श आचार संहिता के नियमों से भी अवगत कराया गया, ताकि सभी विधानसभाओं में पारदर्शी निर्वाचन कराया जा सके।

  इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा वह अन्य अधिकारी का उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights