छत्तीसगढ़सरगुजा

“संकल्प से सिद्धी अभियान” को एतिहासिक बनाएं- भारत सिंह सिसोदिया

अंबिकापुर :– भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि अभियान” अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।      इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने “संकल्प से सिद्धी अभियान” अंतर्गत होने वाले समस्त आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने संकल्प से सिद्धी अभियान को एतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं जिसमें प्रेस वार्ता, उपलब्धियों की प्रदर्शनी, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम तथा बुध्दिजीवी वर्ग के लिए प्रोफेशनल मीट जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।      बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, कार्यक्रम प्रभारी रजनीश पांडे तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, नीलेश सिंह, विवेक दुबे, रूपेश दुबे, विद्यानंद मिश्रा, मधु चौदह, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, धनंजय मिश्रा, शरद सिन्हा, मयंक जायसवाल, उमेश अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, गोल्डी बिहाडे, रवि जायसवाल, दीपक यादव, बबलू गुप्ता, सतीश शर्मा, शिवशंकर सिंह, अमोघ कश्यप, निशांत सिंह, तथा अनीश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!