
सूरजपुर/सोहागपुर :– जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत सोहागपुर में शनिवार को हुवे उपसरपंच की चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे महेंद्र ठाकुर(बड़कू) को पंचायत के बीस वार्ड पांचों में बारह वार्ड के पांचों ने महेंद्र ठाकुर को अपना मुहर लगाकर समर्थन किया और विजयश्री दिलाई। आपको बताते चले की महेंद्र ठाकुर भाजपा कार्यकर्ता के साथ बूथ अध्यक्ष भी हैं। उनके उपसरपंच बनने पर ग्राम के पंचों के साथ ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचन के पश्चात उपसरपंच महेंद्र ठाकुर ने सभी पांचों एवं प्रमुखों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें जनता के सहयोग और विश्वास से मिली है। जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ निभाएंगे।नवनिर्वाचित उपसरपंच महेंद्र ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत के विकाश के लिए सभी प्रतिनिधि को एकजुट होकर कार्य करना होगा।उन्होंने विश्वास जताया की महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व एवं सहयोग में पंचायत में लगातार पहले के अपेक्षा जनहित में प्रभावी कार्य होंगे। इसी बीच आस-पास गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने महेंद्र ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुवे उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी सहित ग्राम पंचायत पदाधिकारी एवं वर्तमान सरपंच लोचन सिंह और काफी संख्या में ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।