
अम्बिकापुर:– संभाग के सबसे बड़े शासकीय विद्यालय शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एच. के. जायसवाल गत 31 दिसम्बर 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवा निवृत्ति पश्चात संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने शासकीय कन्या उ.मा.वि. मणिपुर वार्ड, अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता को शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य के दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु कल 01 जनवरी 2025 को आदेशित किया है। उनके आदेश के परिपालन में प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता ने शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर में प्राचार्य का पदभार आज 02 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो यह विद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा शासकीय विद्यालय है जहां सी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम का अध्यापन कराया जाता है एवं इस विद्यालय की दर्ज संख्या लगभग 1800 है। श्री एल.पी. गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने से इस विद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा एवं परीक्षा परिणाम भी सकारात्मक होंगे।