छत्तीसगढ़सूरजपुर

आंगनबाड़ी में पानी की कमी: बच्चों के हक़ से बड़ा समझौता

Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान :– जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर के नवापारा आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले 15 वर्षों से पेयजल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। सरकारी दावों के विपरीत जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है।       आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन यहां पानी जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव साफ तौर पर लापरवाही को दर्शाता है।

भीषण गर्मी के इस दौर में मासूम बच्चे और महिलाएं बिना पानी के केंद्र आने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत देकर कई बार इस गंभीर समस्या को उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

ग्रामीणों का कहना है:–

“जब 15 वर्षों में पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी, तो योजनाओं के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।”

चेतावनी:–

वहीं मामले में जनपद प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह व कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन कि होगी।

लोगों का कहना है:–

15 वर्षों से जारी यह समस्या प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।भीषण गर्मी को देखते हुए आखिरकार ग्रामीण अंचलों में पानी के समस्या से कब मिलेगी राहत,और सबसे बड़ी बात होगी कि खबर लगाने के बाद भी, आखिर जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी कब कुंभकर्णी नींद से जागेंगे और ग्रामीणों के पानी कि समस्या कब हल करते हैं, या ग्रामीण और मासूमों की प्यास यूं ही सरकार के अनदेखी के कारण पानी कि समस्या बनी रहती है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights