छत्तीसगढ़सरगुजा

किशोर की यादें’ ताइक्वांडो क्लब का शानदार आयोजन, नगर के कलाकारों ने अपने मधुर गीतों से बाँधा समां..

Spread the love

अम्बिकापुर:– ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन अंबिकापुर के तत्वावधान में महान गायक किशोर कुमार जी की याद में “किशोर की यादें” गीत संगीत कार्यक्रम पिछले दिनों पुलिस लाइन ग्राउण्ड, अंबिकापुर में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में अंबिकापुर शहर के गणमान्य नागरिकों व संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में नगर के स्थानीय गायक कलाकारों ने अपने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। महान गायक कलाकार किशोर कुमार जी को श्रद्धांजलि स्वरूप नगर के युवा तथा अनुभवी गायक गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पार्षद रमेश जायसवाल, पार्षद रिंकू वर्मा, कवि विनोद हर्ष, समाज सेवी सुश्री वंदना दत्ता, सिने कलाकार विनय अम्बष्ट, गायक कलाकार गोपाल पांडे, साहित्यकार सपन सिन्हा, संगीतकार विवेक मिश्रा तथा साहित्यकार अजय शुक्ल बाबा ने कलाकारों के प्रस्तुतियों की तारीफ करते हुए आयोजन समिति को साधुवाद दिया जिन्होंने सभी स्थानीय कलाकारों को एक मंच दिया। उन्होंने ताइक्वांडो क्लब के इस आयोजन को बेहतरीन बताते हुए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।

उन्होंने नई पीढ़ी को किशोर कुमार जैसे पुराने महान गायक कलाकारों के गानों को गाते रहने के लिए प्रेरित भी किया। अपनी सुमधुर गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाले गायक कलाकारों में कवि संतोष सरल, फरीद बेग, सूरज पाठक, राधेश्याम मानिकपूरी, शताक्षी वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा, अमित तिवारी, वीजू मथाई, अमित श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, कल्पना गुप्ता, मुमताज, मुकुल रावत, समीक्षा कश्यप, प्रज्ञावती भगत, राखी देवांगन, शिल्पी, स्वतंत्र गुप्ता, राजेश सिंह, संतोष खुटीया, चंद्रहास, प्रेम सोनी, शीवांशु पाठक तथा विनय सिंह प्रमुख रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज सेवी व साहित्यकार श्रीमती मीना वर्मा तथा एडवोकेट जयेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन ताइक्वांडो क्लब के जिला सचिव अशोक तिर्की ने किया।

इस अवसर पर साहित्यकार रंजीत सारथी, विनोद भगत कुशवाहा, तेजिंदर बगा, अजय तिवारी, अभिमन्यु श्रीवास्तव, देवनारायण कश्यप, पुष्पेन्द्र मानिकपूरी, ममता मानिकपूरी, राजेश दास, दिनेश कहरी तथा एस रामटेक सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights