छत्तीसगढ़सूरजपुर

संयुक्त संवेदना योजना बनी मानवता की मिशाल..

Spread the love

सूरजपुर:- जिले के शिक्षकों द्वारा चलाई जा रही संयुक्त संवेदना योजनांतर्गत विकासखंड भैयाथान के शासकीय प्राथमिक शाला खुटरापारा में पदस्थ सहायक शिक्षक स्वर्गीय महेश प्रसाद काशी की धर्म पत्नी श्रीमती सुंदरी देवी को संयुक्त संवेदना समिति जिला सूरजपुर के तत्वाधान में संचालित संयुक्त संवेदना राशि की एक लाख रुपए का चेक ब्लॉक संचालक भैयाथान सुरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में दिवंगत शिक्षक के गृह ग्राम बांसापारा गंगोटी में जाकर प्रदान किया गया।

    उक्ताशय कि जानकारी देते हुए समिति के सचिव राधे साहू,सदस्य कुलदीप सिंह, शैलेश साहू ने संयुक्त रुप से बताया कि इस प्रकार का सहयोग छ. ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर के जिला अध्यक्ष ब संयुक्त संवेदना समिति के संचालक सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज से चार वर्ष पूर्ण गठन किया गया था जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा ₹500 प्रति शिक्षक प्रतिवर्ष स्वेच्छा से जमा किया जाता है।सदस्यता की अवधि अप्रैल से मार्च तक होती है और अप्रैल में पुनः सदस्यों का नवीनीकरण किया जाता है संयुक्त संवेदना सदस्य के किसी भी शिक्षक साथी की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को ₹100000 का सहयोग चेक के माध्यम से प्रदान किया जाता है अब तक सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास खण्डों में काल कलवित 16 शिक्षक साथियों को संवेदना की राशि प्रदान की जा चुकी है और भैयाथान के स्वर्गीय महेश प्रसाद काशी के आश्रित उनकी पत्नी को देकर यह संख्या 17 हो गई है ।अभी कुछ दिन पूर्व हमारे दो सदस्य शिक्षक साथी दिवंगत हो चुके हैं जिनके परिजनों को भी संवेदना राशि प्रदान की जानी है।प्रारंभिक दिनों में संयुक्त संवेदना के शिक्षकों की संख्या हजार से कम थी किंतु इसकी प्रदेश स्तर पर लोकप्रियता को देखते हुए आज संख्या लगभग 2000 से ऊपर हो चुकी है इस पुनीत कार्य एवं अभियान को कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी सराहना कर चुके हैं और यह अनवरत जारी रहेगी ऐसी उम्मीद की जा रही है आज संयुक्त संवेदना की राशि प्रदान करने वाले सहयोगी शिक्षकों में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे ,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह , दिल मोहम्मद अंसारी, संधारी राम देवांगन, दिलीप साहू, शैलेश साहू,मोमिन रजा, ईश्वर सिंह, सुलेमान अंसारी, राज कुमार कुशवाहा, सुमार साय, उमेश सिद्दार, संजय साहू, अशोक साहू, प्रदीप साहू,राजा राम सिंह, पुरन सिंह, पतराम सिंह, जयव्रत सिंह पैकरा, राजा राम चक्रधारी, श्रीमती सरिता चक्रधारी, अशोक कुमार साहू, विजय कुमार कोरी इत्यादि संवेदना सदस्य शिक्षक उपस्थित रहे।तथा विकासखंड के विभिन्न सकूलों के पदस्य शिक्षक सम्मिलित रहे वहां उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी ने भी इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा किए ।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights