छत्तीसगढ़सूरजपुर

अवैध रूप से संधारित 24 नग सागौन इमारती काष्ठ जप्त…

Spread the love

सूरजपुर :– वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज कुमार कमल के निर्देशन तथा उपवनमण्डाधिकारी श्री अशोक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बीट देवनगर अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर बैगापारा में अवैध रूप से सागौन ईमारती काष्ठ भण्डारित रखने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस बल एवं वन अमले के द्वारा दबिश देकर अवैध रूप से भण्डारित कर रखें हुए सागौन ईमारती काष्ठ 24 नग अनुमानित बाजार मूल्य 75 हजार रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया गया।     पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी श्री उमेश कुमार वस्त्रकार, परिक्षेत्र सहायक श्री रमेश सिंह, वनपाल परिसर रक्षक श्री सुखदेव पैकरा, श्री महेन्द्र प्रसाद, श्री अखिलेश यादव एवं श्री संदीप यादव उपस्थित थे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights