छत्तीसगढ़सूरजपुर

काम के बाद घर नहीं आया पति, कंपनी क्वार्टर में फंदे पर मिला शव

Spread the love

बिश्रामपुर/केतकी :– South Eastern Coalfields Limited (SECL) की सहायक ठेका कंपनी एसएमएस में कार्यरत एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।      इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान उमाशंकर प्रजापति के 29 वर्ष बताया जा रहा, जो मूल रूप से चिरमिरी का निवासी बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ समय से बिश्रामपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था और एसएमएस ठेका कंपनी में वेल्डर के पद पर कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार उमाशंकर रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन काम खत्म होने के बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह कंपनी के क्वार्टर में ही रुक गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी को चिंता होने लगी। पत्नी ने कई बार फोन कर उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उमाशंकर ने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया। लगातार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।

सूत्रों के अनुसार, रातभर इंतजार करने के बाद भी जब उमाशंकर घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने अपने भाई को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों उसे खोजने के लिए कंपनी क्वार्टर की ओर पहुंचे। वहां पहुंचकर जब उन्होंने गार्ड के साथ उमाशंकर के रूम को खुलवाए तो उमाशंकर फांसी में लटका हुआ मिला। यह देखते ही कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों और परिचितों का कहना है कि उमाशंकर कुछ ही महीने पहले शादी हुआ था सब ठीक चल रहा था, फिर पिछले कुछ समय से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा था। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक मनमुटाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में गहरा दुख और मातम का माहौल है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी इस घटना पर दुख जताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights