कोलकाता दुष्कर्म-हत्या कांड का देशभर में विरोध जारी, सूरजपुर के स्वास्थय कर्मियों ने निकाली कैंडल मार्च..

सूरजपुर 16/08/2024 एक ओर जहां सारे देश के हॉस्पिटल में खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से ही मांग उठती रही है तो वही इसको लेकर शासन प्रशासन के द्वारा भी समय समय पर पहल किया जाता रहा है, लेकिन यह पहल असंतोषजनक ही नजर आता है , लेकिन जब कोई घटना घट जाती है तो यह सवाल फिर से खड़ा हो जाता है की आखिर शासन प्रशासन महिला डाक्टरों के सुरक्षा को लेकर कितना संजीदा है,
एक ओर जहां पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ घटी घटना वहां के शासन प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा है तो वहीं इसकी आग पुरे देश में लगी है,
सूरजपुर जिले के भी महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जिला हॉस्पिटल से अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया तो वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग भी की गई, जहां डाक्टरों ने बताया कि जिस प्रकार कोलकाता के आरजी हॉस्पिटल की डाक्टर के साथ 8 अगस्त को गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या की गई यह बहुत ही शर्मनाक घटना है और हम आरोपियों को कडी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं वही चौबीस घंटे सेवाएं देने वाले डाक्टरों की सुरक्षा की भी मांग करते हैं ,और जिस प्रकार बंगाल सरकार आरोपियों को बचाने व सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रही है उसकी निंदा करते हैं,
वही जो मांग आई एम ए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के द्वारा डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है उसे जल्द लागू होना चाहिए , वहीं डाक्टरों ने यह भी बताया कि कल आई एम ए के निर्देशानुसार ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी, व आने वाले दिनों में अगर आरोपियों को कडी सजा नहीं दी जाती तो आई एम ए के निर्देशानुसार आगे भी आंदोलन किया जाएगा,,,





