रामानुजगंज चेकिंग के दौरान ट्रक से अवैध सेमल लकड़ी की तस्करी, वन विभाग की कार्रवाई

ऑनलाइन रिकॉर्ड में मिली असमानता, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज…
बलरामपुर :– आज दिनांक 23.12.2025 को वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज श्री निखिल सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल रामानुजगंज, बीट रामानुजगंज के चोरपहरी बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक में सेमल लकड़ी लोड कर परिवहन किया जा रहा था।
ऑनलाइन रिकॉर्ड में मिला अंतर–
वाहन चालक मनोज भुईहर आत्मज मुनीब भुईहर, उम्र 41 वर्ग, साकिन नवाडीह, तहसील+थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखण्ड) से लोडिंगमय वनोपज के संबंध में परिवहन अनुज्ञा पत्र (टी.पी) का मांग कर जांच किया गया एवं आनलाईन NTPS में भी जांच कर मिलान किया गया जिसमें दोनो टी.पी. अलग-अलग पाया गया। तत्पश्चात् लोडिंगमय वाहन ट्रक क्र0 CG 15 AC/5484 को जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) ड एवं धारा 52 एवं छ०ग० वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छ०ग० वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत् कार्यवाही किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण में जप्ती की कार्यवाही के दौरान श्री विजय सिंह उपवनक्षेत्रपाल, श्री दयाशंकर सिंह, श्रीमती सुसन्ना भगत वनपाल एवं श्री मंगलचन्द्र राम. श्री पिन्टू मालाकार, श्री धीरेश्वर प्रसाद उपाध्याय वनरक्षक के द्वारा मौके पर उपस्थित होकर नियमानुसार कार्यवाही किया गया।





