छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में रक्षाबंधन से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी..

Spread the love

सूरजपुर:– एक ओर जहां त्योहारों का सीजन चालू हो गया है और कुछ दिनों बाद ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा जिससे मिठाईयों की बिक्री भी बढ़ जाएगी, वही कुछ मिलावटखोरों द्वारा अपने फायदों के लिए मिठाईयों में मिलावट कर लोगों की जान से भी खिलवाड़ किया जाता है, जिसे रोकने के लिए और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी मुस्तैद नजर आ रहा है, जहां आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के विभिन्न होटलों में छापामार कार्यवाही की गई और होटलों से खाद्य सामग्रियों व मिठाईयों के सेंपल भी लिए गए हैं जिसे जांच हेतु रायपुर स्थित लैब भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी,,

     एक ओर जहां त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है और कुछ दिनों के बाद भाई बहन के अटूट बंधन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा जहां रक्षाबंधन में मिठाईयों की बिक्री बड़ जाती है और ऐसे में हमेशा ही मिलावटी मिठाईयों की शिकायतें मिलती रहती है, लेकिन इस बार मिलावटखोरों पर नकेल कसने को खाद्य सुरक्षा विभाग भी तैयार नजर आ रहा है जहां आज खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा सूरजपुर जिले के कई होटलों में छापामार कार्यवाही करते हुए मिठाईयों एवं खाद्य सामग्रियों के सैंपल इकट्ठा किए गए हैं जिनको जांच हेतु रायपुर स्थित लैब भेजा जाएगा तो वहीं प्रतापपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत धर्मपुर के जायसवाल होटल में बने बुंदी लगभग बीस किलो को मिलावटी होने के कारण नष्ट किया गया है, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की इस छापामार कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है,

वही असिस्टेंट कमिश्नर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा ने बताया कि कार्यालय नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा त्योहारी सीजन में बाहर से आने वाले पनीर खोवा,गुंडा की जांच करने के निर्देश पर सूरजपुर जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में कार्यवाही की गई हैं, जहां प्रारंभिक तौर पर साफ सफाई देखकर व खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच हेतु भेजा जा रहा है वही इसकी रिपोर्ट आने पर बेचने वाले और बनाने वाले पर कार्यवाही की जायेगी, वही प्रारंभिक तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि जो खाद्य पदार्थ आपने नहीं बनाया है उसे न खपाया जाए और यह कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी, बहरहाल यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि सैंपलिंग की जांच कब तक हो पाती है और कब तक लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights