छत्तीसगढ़सूरजपुर

मंगल भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय (राजस्व) जन समस्या निवारण शिविर

Spread the love

सूरजपुर मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय (राजस्व) जल समस्या निवारण शिविर में आज प्रातः 10:00 बजे से ही जिले के नागरिक राजस्व संबंधी मामलों जैसे नामांतरण,बंटवारा, सीमांकन एवं ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदन लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर प्रशासन का राजस्व अमला भी आए हुए आवेदकों के समस्याओं के समाधान कारक निवारण के लिए लगा हुआ था। जिसमें कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार प्रत्येक आवेदन का बारीकी से अवलोकन संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। आवेदनों के वांछित दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी मुहैया कराई जा रही थी ताकि पूर्ण दस्तावेज के माध्यम से आवेदन का सफल निराकरण किया जा सके। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान कारक निराकरण समयबद्ध हो इसके लिए कलेक्टर ने राजस्व अमले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights