छत्तीसगढ़सरगुजा

नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला संपन्न..

कार्यशाला में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप..

अम्बिकापुर:– नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को ले कर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

 

 

   कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री छग शासन एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे कार्यशाला में शामिल हुए तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पार्टी ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, हमें संगठित होकर उस प्रत्याशी को विजयी बनाना है।

 

 

   पिछले चुनावों में पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भाजपा सरगुजा संगठन ने एकजुटता के साथ संघर्ष करके जिला के तीनो विधान सभा क्षेत्र 

और संसदीय क्षेत्र में कमल खिलाया है, और इसी समर्पण और जोश के साथ हमें आगे के नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में सभी सीट पर विजय हासिल करना है। नगरीय निकाय और पंचायतों में जब हम जीत हासिल करेंगे तभी प्रदेश में भाजपा सरकार का होना सार्थक होगा। आगे उन्होंने आगामी चुनाव तैयारी की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस ताक़त और मुश्तैदी के साथ हम सब ने यहाँ कमल खिलाया है उसी समन्वय के साथ काम करना है। 

संविधान गौरव अभियान विषय पर पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि गत चुनाव में जब भाजपा ने ४०० पार का नारा दिया था तब कांग्रेसियों ने इसे ग़लत ढंग से प्रचार करने की कोशिश किया तथा भाजपा के भारी बहुमत आने का अर्थ कांग्रेसियों ने संविधान में छेड़ छाड़ होना बताया। उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदानों पर चर्चा किया । 

पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा भाजपा का नारा देते हुए ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जोर-जोर से जुड़ चुकी है। हमारे पास बड़ा लक्ष्य है जिसे हमे मिल कर पूरा करना है।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए निर्देशित किया और संगठन की रणनीति से अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जनता कांग्रेस से नाराज है। लेकिन हमें चुनाव को हल्के में नहीं लेना है पूरी तैयारी के साथ, अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान को तेज करना है। हमें अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी करनी चाहिए। निश्चित तौर पर इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहने को कहा।

इस अवसर पर मंच संचालन संतोष दास एवं आभार प्रदर्शन विनोद हर्ष ने किया। 

कार्यशाला में अनुराग सिंह देव विधायक राजेश अग्रवाल प्रबोध मिंज विजय नाथ सिंह विश्व विजय तोमर कमलभान सिंह अभिमन्यु गुप्ता अंबिकेश केसरी प्रशांत शंकर त्रिपाठी देवनाथ पैंकरा अभिषेक शर्मा मुरारी लाल बंसल आलोक दुबे विद्यानंद मिश्रा किरण मिश्रा रविंद्र तिवारी मनोज कंसारी कमलेश तिवारी फूलेश्वरी सिंह अरुणा सिंह डीके पुरिया रूपेश दुबे मंजूसा भगत जन्मदिन मिश्रा अखंड विधायक प्रबोध सिंह दिनेश बारी रवि महंत आशीष गुप्ता श्री राम यादव संजय गुप्ता सतीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!