छत्तीसगढ़सूरजपुर

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने हेलमेट प्रदाय कर कहा सुरक्षा विकल्प नहीं जिम्मेदारी है

Spread the love

डीआईजी व एसएसपी ने सुरक्षा के दृष्टि से 70 जरूरतमंद को दिये हेलमेट..

सूरजपुर :– सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार, 14 जनवरी 2026 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने 70 जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता क्यों जरूरी है बताई और कहा कि सुरक्षा विकल्प नहीं जिम्मेदारी है। हेलमेट का सहयोग एनजीओ मिशन नेकी ने कराया था।       इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने सड़क सुरक्षा के विषयों से अवगत कराते हुए जरूरतमंदों को हेलमेट वितरित किया और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने बाइक चालकों को समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही न केवल उनकी जान जोखिम में डालती है, बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल देती है। हेलमेट वितरण के दौरान एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, निरीक्षक राजेन्द्र साहू, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, मिशन नेकी के श्रवण जैन, अमर द्धिवेदी, तेजश गोयल, निकेत अग्रवाल, आर्यन तिवारी, मुदित जैन सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights