छत्तीसगढ़सूरजपुर

उचित मूल्य दुकान संचालकों का प्रदर्शन, आर्थिक समस्या से जूझ रहे, मार्जिन मनी बढ़ाने की मांग

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी तीन सुत्रिय मांगों को लेकर आज रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,,,जहां इसको लेकर राशन संचालकों ने कहा कि आज की मंहगाई के दौर में जों कमिशन दिया जा रहा है उससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है।    वही अन्य राज्यों तीन सौ रुपए प्रति क्विंटल बेसिक मार्जिन मनी दी जा रही है जिसको छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाना चाहिए,, हमें पिछले आठ माह से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है हमारी समस्याओं को देखते हुए तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए,, जिले के समस्त संचालकों को पिछले साल के बरदाना राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है इसका भी भुगतान तत्काल कराया जाए,, संचालकों ने कहा कि आज जिस तरह हम आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं और कोई सुध नहीं ले रहा है यदि हमारी मांगे समय रहते पूरी नहीं कि गई तो हम उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे,,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights