छत्तीसगढ़सूरजपुर

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 को बताया ‘जनविरोधी’, कई योजनाओं पर उठाए सवाल

Spread the love

महिलाओं व आम जनता के साथ छलावा:-भगवती राजवाड़े (पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर)

सूरजपुर :– पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने बजट को लेकर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट केवल महिलाओं और आम जनता के साथ छल करने जैसा बजट है पिछले 2 वर्ष की भाजपा सरकार ने अब तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो महिलाओं और आम जनता के हित में हो बजट से काफी आस लगाकर जनता बैठी हुई थी लेकिन यह बजट से तो केवल सरकार द्वारा छल किया जा रहा है घोषणापत्र के वादों को सत्ता में आने के बाद सरकार भूल चुकी है और केवल मौन रखकर भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है।

किसानों के लिए बजट में झुनझुना:-अश्विनी सिंह (पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर)

         पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 में किसानों को झुनझुना दिया गया है वैसे ही किसान इस बार की धान खरीदी से काफी परेशान थे धान खरीदी में अव्यवस्थाओं के कारण किसान अपना धान नहीं बेच पाये और अब इस बजट में भी किसानों के फायदे के लिए कुछ निर्णय नहीं लिया गया है यह बजट केवल पूंजीपतियों के मंशा अनुरूप बनाया गया है किसान और आम जनता को बजट से किनारा किया गया है..

शहरों के विकास के लिए बजट में कुछ नहीं:-मनोज डालमिया (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सूरजपुर)

          शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया ने बताया कि इस बजट में शहरो के विकास व सुंदरता के लिए कोई योजना नहीं लाई गई है बड़े बड़े वादे चुनाव के समय किया गया था लेकिन जब भाजपा सत्ता में आयी तो उन वादों को भूल गई शहरों में काफी अव्यवस्थाए है सड़क,नाली एवं पानी की काफी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है यह बजट शहरो के विकास के लिए शून्य है..

बजट में कुछ नया नहीं सब ढकोसला:-जफर हैदर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर)

        ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में कुछ भी नया नहीं है पुरानी योजनाओं को दोहराया गया है जो योजनाएं वर्षों से चल रही है उसके लिए फंड नहीं है किसान,युवा व मजदूर सब सरकार से काफी परेशान है और इस बजट में ऐसी किसी भी योजना को शामिल नहीं किया गया है जिससे छत्तीसगढ़ का विकास हो सके यह बजट केवल ढकोसला है..

युवा व छात्र विरोधी बजट:-आकाश साहू (जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सूरजपुर)

        एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को लेकर बताया कि यह बजट भी पहले की तरह जुमला वाला बजट है प्रदेश के स्कूल व कॉलेज के भवन खंडर हो चुके है उसके सुधार के लिए कोई योजना नहीं है छात्र दिन प्रतिदिन परेशान हो रहे है अच्छी शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ रहा है इस पर प्रदेश की भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है युवा बेरोज़गारी के ओर बढ़ते जा रहे है उनके लिए कोई योजना नहीं है यह बजट केवल युवा व छात्र विरोधी बजट है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights