छत्तीसगढ़सूरजपुर

कलेक्ट्रेट 11 महिला वर्ग सहित ने पुलिस 11 को हरा कर कलेक्ट्रेट टीम विजय रहे

Spread the love

खेल दिवस के अवसर क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन..

मीडिया की टीम शामिल होती तो, जीत का परिणाम कुछ और होता…

सूरजपुर:– जिले में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट मैचों का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर्री में किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट 11, पुलिस 11 एवं राजस्व 11 की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच 10-10 ओवर का कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में कलेक्ट्रेट 11 ने कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शानदार प्रदर्शन से निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में पुलिस 11 की टीम 70 रन ही बना सकी और कलेक्ट्रेट 11 ने मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मैच राजस्व 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्व 11 ने 72 रन बनाए, जिसके जवाब में पुलिस 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 83 रन बनाए और यह मैच अपने नाम किया।

महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट 11 और पुलिस 11 के बीच 5-5 ओवर का मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कलेक्ट्रेट 11 ने 18 रन बनाए, जिसके जवाब में पुलिस 11 की टीम 15 रन ही बना पाई। इस प्रकार महिला वर्ग में भी कलेक्ट्रेट 11 की जीत हुई।

उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में जिले भर में खेल गतिविधियों का आयोजन 29 अगस्त से ही किया जा रहा है। आज बैडमिंटन, कबड्डी सहित कई अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

मीडिया (पत्रकार) की टीम शामिल होने से –

मीडिया की मौजूदगी और उनके खेल से ड्रामा, हाइप और शायद कुछ अनपेक्षित ट्विस्ट जरूर आते। पत्रकारों की तीखी कमेंट्री और विश्लेषण से मैदान के बाहर का माहौल उतना ही गर्म होता, जितना अंदर। शायद कुछ खिलाड़ियों का ध्यान खेल से ज्यादा सुर्खियों पर चला जाता, और इनके खेलने से जीत हार का फैसला भी कुछ और हो सकता था।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights