छत्तीसगढ़सूरजपुर

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण, बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी

Spread the love

सूरजपुर   कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होने आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर में चल रही धान खरीदी का अवलोकन कर और धान बेचने आये किसानों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र में खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाए पुख्ता है कि नहीं इसका जायजा लिया। उन्होंने बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी का मुआयान भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति प्रंबधक को आवष्यक दिषा निर्देष दिये।
        01 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों से धान खरीदी किया जाना हैं, जिसमें कुछ धान खरीदी केंद्रो में धान खरीदी की शुरूआत आज से हुई। इसके अंतर्गत आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर भी शामिल थे। यहां कलेक्टर द्वारा श्री संजय अग्रवाल किसानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों को माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने किसानों से धान के किस्मों और पैदावार के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जैविक खेती पर भी चर्चा की और आगामी फसलों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
         ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 54 धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए 55291 किसानों ने 80173 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया है। किसानों को सुविधा पहुँचाने की दृष्टि से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में 2 नये खरीदी केंद्र कुरिडीह और सांवारावां में खोले गए हैं। इस वर्ष बायोमेट्रिक आधार पर धान खरीदी की जा रहा है, जिसके तहत धान बेचने आये किसान के अंगूठे या ऑयरिस से उसकी पहचान कर सत्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है।

इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग श्री जी.एस. शर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक, श्री पी.एस. परिहार व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights