छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर SDM द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट के आरोप में सीएम विष्णु देव साय ने दी प्रतिक्रिया, कार्यवाही का दिया आश्वासन

Spread the love

सूरजपुर में पत्रकार के साथ मारपीट और एसडीएम की गुंडागर्दी के मामले में अब सीएम विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है,, दरअसल कल पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ आन्दोलन करने जा रहे, युवकों के साथ आंदोलन खत्म करने की बात पर SDM जगन्नाथ वर्मा ने अपना आपा खोते हुए कांग्रेसी आंदोलनकारी दो युवाओं की पिटाई करने लगा, जहां पिटाई की घटना का दूर से विडियो बना रहे प्रिंट मीडिया हरिभूमि के पत्रकार अनवर खान को भी SDM ने नही बक्शा और दोनो युवाओं को छोड़ SDM पत्रकार पर टूट पड़े, जहां पहले से बीमार और ओपन हार्ट सर्जरी मरीज़ SDM के द्वारा मारपीट से बेहोश हो गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने काफ़ी हो हल्ला मचाया लेकिन कारवाई अब तक नहीं हुई,,

जहां आज शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होने सीएम विष्णु देव साय पहुंचें हुए थे, और घटना से आहत जशपुर के पत्रकारों ने सीएम साय से SDM द्वारा मारपीट मामले में सवाल पूछा जिसपर सीएम ने मामले की जानकारी होना बताया और कार्रवाई की भी बात कही है,,जहां राज्य के मुख्य्मंत्री के द्वारा दिए बयान के बाद अब सरेआम लात घुसा चलाने वाले SDM पर कार्रवाई होना तय है,,

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights