
सूरजपुर :– जिला सूरजपुर में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा जी से सौजन्य भेंट कर विभागीय समस्याओं से अवगत कराया,
हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा समस्त विभागों में संलग्नीकरण को समाप्त किए जाने हेतु आदेश जारी किया है, परन्तु विभाग द्वारा उक्त आदेश का कड़ाई से पालन नहीं किया गया है जिस पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन को याद दिलाते हुए त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु संघ ने आग्रह किया
उक्त मुलाकात के दौरान छ.ग.प्रदेश लिपिक संघ के जिलाअध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अंसारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह प्रदेश लिपिक संघ के महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय ,लीगल सेल के प्रदेश संयोजक अनुरंजन देव, महिला का प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति तिग्गा, जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ चंपा शाहा, जिला सचिव वेद प्रकाश मेहता फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा प्रदेश लिपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह,फेडरेशन सह सचिव माया शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपश्थित रहे…!





