छत्तीसगढ़सरगुजा

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में विकास और राष्ट्रीय चिंतन पर हुआ मंथन

Spread the love

अम्बिकापुर :– संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज अंबिकापुर स्थित होटल पर्पल आर्चीट में एक भव्य प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भावना बोहरा, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरगुजा के जिला प्रचारक जितेंद्र शर्मा, विषय वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, विशिष्ट अतिथि अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, महापौर मंजूषा भगत तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।     कार्यक्रम उद्घोष “वंदे मातरम्” के साथ आरंभ हुआ, जिसमें जिला प्रचारक जितेंद्र शर्मा ने देश की ऐतिहासिक गरिमा और भारत की सांस्कृतिक तथा संसाधन-संपन्नता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद भारत को जानबूझकर एक गरीब और असहाय राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया गया जबकि हकीकत यह है कि भारत की धातुएँ, संस्कृति और संसाधन विश्व की सर्वोत्तम श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी साकार होगी जब “नेशन फर्स्ट” का भाव सभी नागरिकों के मन में हो और ईमानदारी से हम अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कोरोना काल में देश की एकजुटता, थाली बजाने जैसे प्रतीकों के महत्व और स्वदेशी के प्रति जागरूकता की भी सराहना की।      विधायक भावना बोहरा ने अपने वक्तव्य में सेवा, सुशासन और संकल्प को देश की प्रगति की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने आमजन को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज भारत की वैश्विक छवि पूरी तरह बदल चुकी है, राम मंदिर और कॉरिडोर को देखने विदेशों से लोग आ रहे हैं, महिलाएं सशक्त हुई हैं और भारत अब तीसरी वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।     पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्र सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने एयर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 370 धारा की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, 12 करोड़ शौचालय, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियाँ मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में रेलवे, हवाई अड्डा, मोबाइल टावर, और अधोसंरचना विकास की भी सराहना की और कहा कि कांग्रेसी सरकार के समय ५७ वर्षों में जो नहीं हुआ, वह पिछले 17 वर्षों में संभव हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों और प्रबुद्धजनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण की ओर एक ठोस कदम है।

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार 11 वर्षों में देश 11 वीं से पांचवी फिर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले समय में देश विकसित राष्ट्र भी जरूर बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शॉल,श्रीफल व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी रजनीश पांडेय द्वारा किया गया।     इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी, डॉ लक्ष्मण सिंह चौहान, संतोष चौदह, अशोक सिंह, शिरीष मिश्रा, देवेन्द्र दुबे, डॉ योगेन्द्र सिंह गहरवार, अजय तिवारी, मंगल पांडेय, एन पी सिंहदेव , सुशील चतुर्वेदी, दीपतेन्द्र पुरिया, जन्मेजय पाण्डेय, धनंजय मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, आशा तिवारी, आशा जायसवाल, रेखा जायसवाल, विधि अग्रवाल, प्रवीण पाण्डेय, सुश्री वंदना दत्ता, श्रीमती रेनू सिंह आरएसएस, श्रीमती मुक्ता गुप्ता सामाजिक संस्था, श्रीमती सत्या गुप्ता एडवोकेट, श्रीमती ममोल कोचेटा, श्रीमती ज्योति द्विवेदी , श्रीमती आशा तिवारी एडवोकेट, श्रीमती आशा राणा लायंस क्लब, श्रीमती नमिता चावला व्यावसायिक संस्थान, श्रीमती अंजना परिहार, श्रीमती चैती अग्रवाल सामाजिक संस्था, सुश्री अनुभा डबराल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights