छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा सरगुजा ने किया माल्यार्पण और पौधरोपण

Spread the love

अंत्योदय दर्शन से प्रेरणा लेकर सेवा पथ पर अग्रसर है भाजपा : भारत सिंह सिसोदिया

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

अंबिकापुर :– पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मंडल समलाया और महामाया के कार्यकर्ता तथा भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक बूथों पर पाँच-पाँच पौधों का रोपण किया गया तथा कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक ही नहीं, बल्कि अंत्योदय के प्रणेता भी थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का जो विचार दिया, वही आज भाजपा सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और संगठन के पथ पर आगे बढ़ना है।    इसके बाद महापौर मंजूषा भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमें हमेशा यह सिखाता है कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम है। उनका मार्गदर्शन आज हमारे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है।

मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि उनका अंत्योदय दर्शन गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान का आधार बना है।

मंडल महामंत्री मनोज कंसारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा की भावना से कार्य करने में ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर सभापति जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, अभिमन्यु गुप्ता, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, श्रीमति फूलेश्वरी सिंह, इंदर भगत, निलेश सिंह, मनीष सिंह, मधु चौदहा, विकास पांडेय, अजय प्रताप सिंह, आलोक दुबे, विकास वर्मा, निरंजन राय, संजू वर्मा, नीलम रजवाड़े, मयंक जायसवाल, श्रीमती आशा शुक्ला, गणेश सिंह, गौतम विश्वकर्मा, अजय सोनी, अभिषेक सिंह, सर्वेश तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, इंदु नेताम, विकास सोनी, विकास गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह, जतिन परमार, अभिमन्यु श्रीवास्तव, रवि विश्वकर्मा, रंजीत चौबे, पुष्पेंद्र शर्मा, रामसिंह देव, अभिमन्यु कंसारी, सतीश शर्मा, रश्मि जायसवाल, बबली नेताम, परमेश नेताम, सौरभ मिश्रा, दीपक सोनी, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, राजा चावर, अनीता सिंह, आलोक दास, पुस्त सोनी, सत्यम साहू, पूरन, रोहित कुशवाहा, प्रिंस चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights