छत्तीसगढ़सरगुजा

पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा ने अर्पित की श्रद्धांजलि..

अंबिकापुर :– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं भाजपा सरगुजा के आधार स्तंभों में एक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी द्वारा जिला कार्यालय संकल्प भवन, अंबिकापुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं आमजनो ने स्व. त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

भारत सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि, “स्व. रविशंकर त्रिपाठी जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि संगठन के सच्चे सिपाही और विचारधारा के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भाजपा के विस्तार और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, जीवनशैली और कार्यशैली आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”    श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी के राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया एवं कुशल मार्गदर्शक एवं सबके प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, अजय सिंह, प्रयाग साहू, श्वेता गुप्ता, शशि जायसवाल, निश्चल प्रताप सिंह, विकास वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव , मनोज सोनी, संजीव वर्मा, सतीश शर्मा, मयंक जायसवाल, अजय सोनी, अनुराग शुक्ला, वीर सोनी, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!