छत्तीसगढ़सरगुजा

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा जिला कार्यशाला संपन्न

Spread the love

रानी अहिल्याबाई का आदर्श जीवन, नारी शक्ति की प्रतीक – सरला कोसरिया

महापुरुषों को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए – भारत सिंह सिसोदिया

अंबिकापुर :– पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकल्प भवन भाजपा कार्यालय, अंबिकापुर में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।     इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सरला कोसरिया तथा कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।

कार्यशाला का आरंभ रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्य और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान पर गहन चर्चा की।

अपने संबोधन में सरला कोसरिया ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने न केवल धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत शासन किया बल्कि सामाजिक न्याय और धर्मस्थलों के संरक्षण में भी अग्रणी रहीं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में 2176 मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, और एक ऐसी महिला सेना का गठन किया जिसने राज्य की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई।

श्रीमती कोसरिया ने एक प्रेरणास्पद प्रसंग साझा करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई इतनी न्यायप्रिय थीं कि एक बछड़े की मृत्यु के लिए अपने पुत्र को दंड दिया, जबकि प्रजा ने दया की अपील की। यह प्रसंग उनकी न्यायप्रियता और राजधर्म के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पुनः महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, और भाजपा का हर कार्य बहनों के सम्मान व प्रगति के लिए समर्पित है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो नारी को शक्ति मानकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी देती है।

कार्यशाला की अतिथि वक्ता महिला आयोग की सदस्या श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए कहा कि मुगल आक्रांताओं के अत्याचारों के बीच उन्होंने सती प्रथा का विरोध किया, स्वयं सती न होकर राज्य की बागडोर संभाली और हजारों तालाबों, मंदिरों एवं जनकल्याणकारी संरचनाओं का निर्माण करवाया।

उन्होंने इतिहासकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन आक्रांताओं को इतिहास में जगह दी गई, वहीं रानी अहिल्याबाई जैसी राष्ट्रसेवी नायिकाओं को उपेक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि “यह इतिहास लेखन का एक षड्यंत्र रहा है, जिसे अब जनजागरण से तोड़ा जा सकता है।    भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हमारे बच्चों को इतिहास में मुगलों की जानकारी दी जाती है, लेकिन रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे महान महापुरुषों और महिलाएं को भुला दिया जाता है, महापुरुषों को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए।

उन्होंने इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें अपने इतिहास को पुनः आत्मसात करना होगा और नई पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी देनी होगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भी रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें “धर्म, न्याय और नारी गरिमा” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचार आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन श्रीमती फुलेश्वरी सिंह ने किया।

कार्यशाला का समापन राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक प्रमोद मिंज, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह , हरपाल सिंह भामरा, देवनाथ सिंह, फुलेश्वरी सिंह, किरण मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी , विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला , विकास पांडे , डी के पुरिया, मुरारी लाल बंसल , अभिषेक शर्मा , रूपेश दुबे , कमलेश तिवारी, अखंड विधायक सिंह , प्रबोध सिंह , मनोज कंसारी , अशोक दुबे , संजू वर्मा , शरद सिन्हा, सर्वेश तिवारी , संतोष जायसवाल, दिनेश बारी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights