छत्तीसगढ़सूरजपुर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के चौकी रेवटी पुलिस ने अम्बिकापुर से रेनुकूट जाने वाली बस में गांजा ले जा रहे एक गांजा तस्कर को पकड़ा है जिससे 4 लाख रूपये कीमत के 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्याे सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 02.12.2025 को चौकी रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि अम्बिकापुर से रेनुकूट जाने वाली बस में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने बनारस जा रहा है।     चौकी रेवटी पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चांचीडांड बनारस रोड़ पर नाकाबंदी कर बस की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान बस से एक व्यक्ति 2 बैग लेकर संदिग्ध हालत में भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पटेल पिता मुरारी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी इन्जानी, थाना चलगली जिला बलरामपुर बताया जिसके कब्जे से 12 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत करीब 4 लाख रूपये है। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह, एएसआई विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, अभिलाष राम, आरखक अखिलेश दुबे, महेन्द्र कुमार, अशोक राजवाड़े, संत पैंकरा, अनिरूद्ध पैंकरा व मुरलीधर नायक सक्रिय रहे।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है और कार्रवाई आगे और अधिक तेज होगी। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि अवैध गांजा तस्करी की कोई भी सूचना मिले तो उसे फौरन पुलिस को दें।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights