छत्तीसगढ़सूरजपुर

भटगांव पुलिस ने शातीर मोटर सायकल चोर गिरोह सहित खरीददार को किया गिरफ्तार..

Spread the love

सूरजपुर :– ग्राम महेशपुर थाना जयनगर निवासी सूरज प्रसाद पिता ओगर साय ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/09/2025 को ग्राम सोनगरा आमाडांड बाजार से उसका मोटर सायकल चोरी हो गया है जिस पर अपराध क्रमांक 147/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया इसी प्रकार जरही निवासी भैरव शर्मा पिता स्व. रामकेश्वर शर्मा ने दिनांक 16/08/2025 को मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 131/25 पंजीबद्ध किया गया।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने, क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का सूक्ष्म निरीक्षण करने तथा पूर्व में चोरी के मामले में लिप्त लोगों से पूछताछ करते हुए चोरों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस ने चोरी के मामलों की विवेचना के दौरान क्षेत्र के 40 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज की जांच करते हुए सूचना तंत्र का एक्टिव किया। इसी बीच प्राप्त जानकारी के आधार एवं सुराग मिलने पर संदेही शूभम सोनी निवासी जंगलपारा जरही को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने पंजीबद्ध दोनों मामले की मोटर सायकल चोरी करने की बात कबूली और बताया कि अपने साथियों के साथ संगठित तौर पर गैंग बनाकर मोटर सायकल चोरी के अपराध को अंजाम देते थे एवं अम्बिकापुर के मनोज सोनी व उसके बेटे प्रिंस सोनी के पास चोरी किए गए मोटर सायकल को बेचते थे। प्रकरण में मुख्य आरोपी के बताने पर उसके अन्य साथी क्रमशः आकाश कुमार चौबे, दीपक कुमार केवंट एवं मोटर सायकल खरीददार कबाडी अम्बिकापुर निवासी प्रिंस सोनी को दबिश देकर पकड़ा गया।

पूछताछ पर दुर्गा पूजा के समय ग्राम करौटी एवं ग्राम दवना से भी अलग-अलग समय पर 2 मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स, बजाज प्लेटिना सीडी 100 को आरोपी कबाडी प्रिंस सोनी से जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 02/25 धारा 35-(1)(3)बीएनएसएस के तहत वाहन मालिक का पतासाजी किया जा रहा है। सभी आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला उनके द्वारा संगठित रूप से सार्वजनिक स्थान, मुख्य बाजार व रात्रि में घर के बाहर खडे वाहनों को चोरी कर कबाडी के पास खपातेे थे। इन आरोपियों के विरूद्ध जिला सरगुजा एवं सूरजपुर के अन्य थाना चौकी में अपराध दर्ज है जहां उन्हें चालान किया जा चुका है। मामले में 4 मोटर सायकल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी (1) शुभम सोनी पिता कालीचरण सोनी उम्र 22 वर्ष (2) आकाश कुमार चौबे पिता स्व. श्याम किशोर चौबे उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी जंगलपारा जरही थाना भटगांव (3) दीपक कुमार केवंट पिता स्व. सदानंद उम्र 25 वर्ष निवासी उर्जा नगर जरही, थाना भटगांव (4) प्रिंस सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 18 वर्ष 8 महीना निवासी ग्राम खैरबार थाना कोतवाली अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी व एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, एएसआई राजकिशोर खलखो, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनिश पटेल, राधेेश्याम साहू, श्याम सिंह व सैनिक बबलु राजवाडे सक्रिय रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights