छत्तीसगढ़सरगुजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा भंडारे का आयोजन..

Spread the love

अम्बिकापुर:– जय मां बनेश्वरी सेवा समिति एवं भाजपा नगर मंडल अम्बिकापुर द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्पताल चौक के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने आम जनता को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की।

     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी जिसके अंतर्गत सफाई अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष मंजुषा भगत, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, नगर महामंत्री दीपक तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार शर्मा, ग्रामीण प्रभारी विरेन्द्र सिंह बघेल, विकास पांडेय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, अजजा अध्यक्ष नकुल सोनकर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, महामंत्री सोनू तिग्गा, ग्रामीण सह प्रभारी प्रभा यादव, जिला मंत्री ग्यात्री बघेल, रिंकू वर्मा, भारती सोनवानी, सुरेश मलीक, सर्वेस तिवारी, सालेम केरकेट्टा, अजय सिंह, प्रायग साहू, दीपक गर्ग, राम प्रवेश पांडेय, सालीनी सिंह, अंकित तिर्की, पंकज फलेंडर, आतिश सिंह, राजा चावर, सीमा कश्यप, यदुवंश तिर्की, सोनू साहू, प्रतिमा साहू, संदीप साहू, बाडू यादव, गणेश कुशवाहा, शुभम, प्रजापति, सुभाष साहू , रामनिवास एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights