छत्तीसगढ़सूरजपुर

ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आंमत्रित..

Spread the love

सूरजपुर:– छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, में दिए गए प्रावधान के अनुसार पूर्व से स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 03 पद रिक्त है। पद पूर्ति के लिए मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर के कार्यालय में 12 से 26 अगस्त तक शाम 05.30 बजे तक आमंत्रित किया जाना है। आवेदन पत्र स्वयं, प्रतिनिधि भेजकर, डाक से भेजकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्र आ.बा. सहायिका नियुक्ति पद के लिए परियोजना सूरजपुर सेक्टर रामनगर के लिए आंगनबाडी केन्द्र रामनगर सडकपारा, सेक्टर कन्दरई के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पेण्डरखी बनौरपारा, सेक्टर जयनगर के लिए राजापुर तालाडांड के लिए आंगनबाड़ी सहायिका का रिक्त पद है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights