छत्तीसगढ़सूरजपुर

पौधारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी:– गोवर्धन सिंह

Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान:– पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

    इसी उद्देश्य के साथ “भारतीय जीवन बीमा निगम” संस्थान के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 25 पौधों का रोपण करने के साथ ही उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी ली गई ।

इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम सूरजपुर के शाखा प्रबंधक मुमताज अली ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।

पर्यावरण की महत्ता बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह ने बताया कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

पौधारोपण के इस कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम सूरजपुर के शाखा प्रबंधक के साथ ही श्री आदित्य मोदी शाखा प्रबंधक विश्रामपुर, श्री भरत लाल साहू सहायक शाखा प्रबंधक, श्री हीरालाल राजवाड़े वरिष्ठ अभिकर्ता एवं अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सेजेस बतरा,श्री दिनकर सिंह, विश्वजीत पांडे, ऋतुराज ठाकुर, पवन कुमार सुमन, आनंद पाल जायसवाल, विद्यासागर जायसवाल, पुनेश्वर राजवाड़े सहित विद्यालय के प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह, श्री उत्तम प्रसाद राजवाड़े, श्रीमती सरोज ठाकुर, आकिब आलम एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights