छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रशासन का छापा: घरेलू गैस के अवैध कारोबार में सिलेंडर-उपकरण जब्त

Spread the love

सूरजपुर :– घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक दुरुपयोग के विरुद्ध जिले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई लगातार जारी है।      आज बड़कापारा, सूरजपुर में अर्पित अग्रवाल एवं नैतिक अग्रवाल के कब्जे से अवैध रूप से भंडारित बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर एवं संदिग्ध उपकरण बरामद कर जब्त किए गए।

जब्त सामग्री का विवरण

संयुक्त टीम द्वारा मौके से घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा के 13 नग (खाली), व्यावसायिक गैस सिलेंडर 19 किग्रा के 07 नग (खाली), 5 किग्रा का 01 सिलेंडर, स्टोव 01 नग, तौल कांटा 02 नग, गैस ट्रांसफर नोजल 02 नग तथा नोट पैड 01 नग जब्त किया गया।         गैस ट्रांसफर नोजल एवं तौल कांटे की बरामदगी यह संकेत देती है कि यहाँ सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों से गैस को व्यावसायिक सिलेंडरों में अवैध रूप से स्थानांतरित करने का काम किया जा रहा था।

कानूनी कार्रवाई यह संपूर्ण कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के तहत की गई है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन जिले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने ओडगी रोड स्थित यादव होटल एवं आनंद रिहंदम सहित कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए थे। आज की कार्रवाई के साथ एक ही दिन में जिले में जब्त सिलेंडरों की कुल संख्या 30 से अधिक हो गई है।

जिला प्रशासन सूरजपुर ने स्पष्ट किया है कि सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग एवं अवैध रीफिलिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights