छत्तीसगढ़सूरजपुर

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भागीदारी

Spread the love

स्कूटी और पैदल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रेरित किया

सूरजपुर :– “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैलियों में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्रिय रूप से भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जनमानस में उत्साह और सम्मान का संदेश दिया।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित करें।    10 अगस्त को भैयाथन में आयोजित मंडल स्तरीय तिरंगा रैली में मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्कूटी रैली और पैदल मार्च में शामिल हुईं। इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता श्री शीतल गुप्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

11 अगस्त को सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी में आयोजित तिरंगा रैली में भी मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर सिंह पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण केराम, भाजपा नेता श्री अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता श्री महेश्वर पैकरा सहित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रैली में भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights