छत्तीसगढ़

सूरजपुर झिलमिली थाना क्षेत्र में एक युवक की नदी में डूबने से मौत

Spread the love

सूरजपुर के झिलमिली थाना क्षेत्र में एक युवक की रिहंद नदी में डूबने से मौत हो गई,, जहां  डीडीआरएफ की टिम ने 24 घंटे के रेस्क्यू कर मृतक के शव को बाहर निकाला,, दअरसल शनिवार को सत्यनगर निवासी 38 वर्षीय मृतक रामचंद्र गुप्ता पितृ पक्ष के श्राद्ध के लिए रिहंद नदी में गया हुआ था,, जहां मृतक अचानक नदी में डूब गया ,, जिसकी सूचना पर सूरजपुर की डीडीआरएफ की टिम  मौके पर पहुंच रेस्क्यू में जुटी रही,, जहां आज 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद मृतक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया,, वहीं डीडीआरएफ की टिम ने शव को झिलमिली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है,, फिलहाल झिलमिली पुलिस  जांच में जुटी हुई है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights