छत्तीसगढ़सरगुजा

राज्योत्सव के जिला स्तरीय समारोह में जिले के 24 शिक्षक हुए सम्मानित..

Spread the love

अम्बिकापुर:– राज्योत्सव 2024 के जिला स्तरीय समारोह में मंगलवार कोछत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा जिले के 24 शिक्षक सम्मानित हुए। इस सम्मान समारोह में प्रत्येक विकासखण्ड के तीन-तीन शिक्षक को शिक्षादूत तथा जिला स्तर पर तीन शिक्षकों को ज्ञानदीप सम्मान दिया गया। श्री नेताम ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्त सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया।

     छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण में शिक्षादूत को पुरस्कार राशि में 2 हजार रुपए तथा ज्ञानदीप में राशि 5 हजार रुपए प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण में शिक्षादूत पुरस्कार से श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती दिव्या तिवारी, श्रीमती प्रियंका राय गुप्ता, श्रीमती राजमुनी किण्डो, श्री संतोष कुमार गुप्ता, श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री सरमान सिंह विद्यंराज, श्री ज्योतिष कुमार तिग्गा, श्री उमेश कुमार कुशवाहा, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती फरीदा अख्तर, श्री गायत्री सोनवानी, श्रीमती शशि शर्मा, श्री कृष्णा दास, श्रीमती लीली पुष्पाली, श्रीमती देवस्वरूपा टोप्पो, श्री टिबला तिग्गा, श्री शिवपाल सिंह, श्रीमती निर्मला पुष्पीका किरण एवं श्रीमती शशिकांता तिर्की को तथा ज्ञानदीप पुरस्कार से श्री दयाराम पटेल, श्रीमती संध्या जोशी एवं श्रीमती प्रीति पाण्डेय को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा, एडीपीओ श्री रमेश सिंह, एपीसी श्री रविशंकर पाण्डेय तथा एपीसी श्री भरत लाल अग्रवाल ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी तथा प्रोत्साहित किया।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights