छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर, नेहरू पार्क में खूनी हमला! बालिका के गले पर चाकू मारकर बाइक से फरार हुआ हमलावर

Spread the love

सूरजपुर :– जिले के नेहरू पार्क में रविवार रात करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ग्राम लाटोरी भांदरपारा निवासी लगभग 19 वर्ष राधिका राजवाड़े पर एक अज्ञात युवक ने कथित तौर पर गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल राधिका को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Fareed Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights